ज़रा धीरे ज़रा धीमे

Movie: Ek Pal (1986)

Singer(s): Bhupen Hazarika, Bhupinder Singh, Haimanti Sukla, Usha Mangeshkar

Lyricist(s): Gulzar

Composer & Music Director: Bhupen Hazarika

ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली
ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली

काँच तालैया से गुज़रे जो डोली
काँच तालैया से गुज़रे जो डोली
गोरी दो बूँद आँसू के दे जइयो हो
गोरी दो बूँद आँसू के दे जइयो हो

ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली
ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली

नहा के चदरी कैसे सुखाएगी
नहा के चदरी कैसे सुखाएगी
गोरी अंगना की छैयाँ ले जइयो हो
गोरी अंगना की छैयाँ ले जइयो हो

ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली
ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली

पीपल की पौड़ी से गुज़रे जो डोली
पीपल की पौड़ी से गुज़रे जो डोली
गोरी सिन्दूरी बिंदिया दे जइयो हो
गोरी सिन्दूरी बिंदिया दे जइयो हो

ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली
ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली

लौहिट के पुलिया से गुज़रे जो डोली
लौहिट के पुलिया से गुज़रे जो डोली
गोरी सोने का बिछुवा दे जइयो हो
गोरी सोने का बिछुवा दे जइयो हो

ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली
ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली
ज़रा धीरे ज़रा धीमे लेके जइयो डोली
बड़ी नाज़ुक मेरी जाई मेरी बहना भोली

গীতটোৰ পৃষ্ঠভূমি / প্ৰসঙ্গ/ গীতটোৰ সৈতে জড়িত কোনো কাহিনী/ Trivia জানে নেকি?

✨ Share Trivia ✨
 
Scroll to Top