Album : Main Aur Mera Saya
Translated By: Gulzar
Chorus
कितने ही सागर, कितने ही धारे
तैरे हैं, तैर रहा हूँ
मन मंझधारा कोई ना किनारा
बहता हूँ बहता रहा हूँ
कितने ही सागर, कितने ही धारे
तैरे हैं, तैर रहा हूँ
मन मंझधारा कोई ना किनारा
बहता हूँ, बहता रहा हूँ
कितने ही सागर, कितने ही सागर
verse
ये मन का समंदर सदियों से गहरा
मन का समंदर सदियों से गेहरा
लेहरों का अंत नहीं है
इक पल डूबना, इक पल तैरना
इक पल डूबना, इक पल तैरना
जीना और मरना यहीं है
chorus
कितने ही सागर, कितने ही धारे
तैरे हैं, तैर रहा हूँ
verse
साहिलों के पार जहाँ बस्ती थी शांति
आग में सुलगने लगी हैं
साहिलों के पार जहाँ बस्ती थी शांति
आग में सुलगने लगी हैं
जंग की अगन से पानियों के साहिल
आज पिघलने लगी है
pre-chorus
छोड़ के साहिल, तोड़ के कश्ती
छोड़ के साहिल, तोड़ के कश्ती
बहता हूँ, बहता रहा हूँ
chorus
कितने ही सागर, कितने ही धारे
तैरे हैं, तैर रहा हूँ
verse
आँधी, तूफ़ान रोकते हैं रही
आते हैं डुबोने सारे
आँधी, तूफ़ान रोकते हैं रही
आते हैं डुबोने सारे
मन का ये मांझी ढूंढता हैं फिर भी
नए आकाश किनारे
pre-chorus
जिंदगी सहना, जिंदगी बहना
जिंदगी सहना, जिंदगी बहना
बहता हूँ, बहता रहा हूँ
chorus
कितने ही सागर, कितने ही धारे
तैरे हैं, तैर रहा हूँ
verse
गहरा ये सागर तोड़ के दिशाएँ, दिशा दिखाता है
गहरा ये सागर तोड़ के दिशाएँ, दिशा दिखाता है
लहरों के हाथों आकाश छूके जीना सिखाता है
pre-chorus
सागर पे रहना, सागर में बहना
सागर पे रहना, सागर में बहना
बहता हूँ, बहता रहा हूँ
chorus
कितने ही सागर, कितने ही धारे
तैरे हैं, तैर रहा हूँ
मन मंझधारा कोई ना किनारा
बहता हूँ, बहता रहा हूँ
कितने ही सागर, कितने ही सागर